Bihar

गरीबों को मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर पर बैन लगाने की मांग; संसद में पप्पू यादव का भाषण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने देश भर में गरीबों को मुफ्त बिजली देने और स्मार्ट मीटर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को सवाल उठाते हुए सांसद ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। पप्पू यादव ने अपने भाषण में कहा कि 2016-17 में मोदी सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवारों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। लेकिन, उसके बाद गरीबों के लिए मुफ्त कनेक्शन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए बिहार में चंद खास लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम जनता परेशान हो रही है।

पूर्णिया सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एससी, एसटी, ईबीसी, ओबीसी या किसी भी जाति-धर्म के गरीब परिवारों के लिए मुफ्त बिजली की योजना नहीं चलाई है। साथ गांवों से शहरों में मजदूरी करने जाने वाले लोगों को भी सरकार किसी तरह की सुविधान नहीं देती है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ डाला जा रहा है। ये मीटर बहुत ही खतरनाक हैं। हमारी मांग है कि इनपर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि स्मार्ट मीटर स्मार्टली लूट का मीडियम है। यह गरीब लोगों और मध्यम वर्ग को लूटने का धंधा है। भारत सरकार स्मार्ट मीटर पर प्रतिबंध लगाए और आम गरीबों को मुफ्त में बिजली प्रदान करे।

सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देशभर के सभी गांवों और घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं चलाई गईं। 2014 से पहले ग्रामीण विद्युतीकरण और राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत योजना चल रही थी। मोदी सरकार ने इन्हें जोड़कर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना शुरू की। इसके बाद सौभाग्य योजना के जरिए भी घर-घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago