Samastipur

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में ‘साइबर जंक्शन’ का संचालक ट्रक की चपेट में आया, मौ’त; देर रात 12 बजे समाप्त हुआ जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर नक्कू स्थान के पास गुरुवार की देर शाम एक बुलेट सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान नालंदा जिले के राजकुमार प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल वह समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरूपुर गांव में ही मकान बनाकर सपरिवार रहता था। वह शहर के ही काशीपुर और मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज कॉम्प्लेक्स में साइबर जंक्शन नामक साइबर कैफे चलाता था।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार की देर शाम लगभग 9:15 बजे वह साइबर कैफे बंदकर अपनी बुलेट बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान मोहनपुर नक्कू स्थान से थोड़ी ही दूर आगे निकलने पर वह पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना, नगर थाना, ट्रैफिक थाना व डायल 112 की टीम को स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। घंटो मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे शव को घटनास्थल से उठाया जा सका और जाम को समाप्त कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago