Bihar

BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न, बिहार चुनाव के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी

भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत दो सीनियर नेताओं के लिए भारत रत्न पुरस्कार की मांग की है. गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान ये मांग की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर जमकर बरसे. लालू यादव को निशाने पर लेते हुए गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के शासनकाल की तारीफ की. आगामी बिहार चुनाव 2025 के बाद प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का उन्होंने दावा किया है.

बिहार चुनाव को लेकर क्या बोले गिरिराज सिंह?

गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. कहा- ‘बिहार का जो चुनाव 2025 में होने वाला है उसमें किसी को कन्फ्यूजन में नहीं रहना चाहिए. लालू जी लाख तुंबाफेरी कर लें. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.’

नीतीश कुमार के कामों की तारीफ, भारत रत्न देने की मांग की

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे. आज के बच्चे जो 30 साल के हो गए हैं उन्होंने लालू यादव के जंगलराज को नहीं देखा. कुव्यवस्था, सड़कें और स्कूलों की जो जर्जर स्थिति थी उसे ऊंचाई पर ले जाने का काम नीतीश कुमार ने किया है. केंद्रीय मंत्री ने ओडिसा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के भी कामों की तारीफ की और कहा कि ऐसे नेताओं को देश में किसी भी पद से पुरस्कृत किया जाना चाहिए. भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए.

‘बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई की जरूरत’

बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ बिहार और देश के अन्य हिस्सों में सामाजिक समरसता के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्होंने पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जैसे सीमावर्ती इलाकों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में 800 किलोमीटर की सीमा पर अवैध मस्जिदों के निर्माण को भी चिन्हित करने की आवश्यकता है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को पहचानकर उन्हें देश से बाहर निकालना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago