Bihar

नशे में धुत होकर वरमाला के लिए पहुंचा दूल्हा, स्टेज पर गिरा, दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की नीतीश सरकार ने 2016 से ही सूबे में शराबबंदी लागू कर रखा है. लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं. दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी ही शादी में शराब के नशे में टल्ली हो गया. इतना ही नहीं उसने इतना ज्यादा शराब का सेवन कर लिया कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. इसी बीच दूल्हे के शराबी होने की खबर जैसे ही लड़की को मिली उसने शादी से इंकार कर दिया. ऐसे में न सिर्फ दूल्हे राजा को अपनी शादी से हाथ धोना पड़ा बल्कि अब उसे कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्टेज पर गिरा दूल्हा

बेगूसराय जिले के तेयाय ओ.पी.थाना क्षेत्र के काजीरसलपुर गांव के बुलबुल महतों के बेटी की शादी तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला निवासी अर्जुन महतो के बेटे भुल्ला महतो के साथ तय थी. सोमवार शाम को बारात तय समय पर पहुंच भी गई. परिजनों ने बारातियों की जमकर सेवा की. इसके बाद आगे की रश्म के लिए घरवाले जब ले जाने लगे तो दुल्हे का पैर लड़खड़ाने लगा. इसे देखकर लड़की वाले को आशंका हुई कि दूल्हा नशे में है. हालांकि किसी तरह दूल्हे को जयमाला के लिए स्टेज पर ले जाया गया. जहां वह स्टेज पर ही लड़खड़ा कर गिर गया.

लड़की ने किया शादी से इंकार 

दूल्हे के शराबी होने की खबर जैसे ही ड़की तक पहुंची तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की के शादी से इनकार करते ही दूल्हा और उसके पिता को लड़की वालों ने बंधक बना लिया. इसके बाद दूल्हे को दिए गए सामान और विवाह में हुए खर्च की मांग करने लगे. इस बीच किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि लड़के के नशे में होने की सूचना पर रात में पुलिस टीम काजी रसलपुर पहुंची और भुल्ला महतो को हिरासत में लेकर अस्पताल में जांच कराया गया. नशा करने की पुष्टि हुई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago