Bihar

बीपीएससी 70 वीं पीटी: पटना के जिस सेंटर पर हुआ था हंगामा, वहां के केंद्राधीक्षक की हार्ट अटैक से मौत

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा शुक्रवार 13 दिसंबर को प्रदेश के 912 केंद्रों पर संपन्न हुई. 911 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर 12 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर पड़ा था. वहां एक ब्लॉक के तीन परीक्षा हॉल के छात्रों ने खूब बवाल काटा था. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि समय पर परीक्षा का प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा. हंगामे के दौरान एक केंद्राधीक्षक राम इकबाल सिंह की हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गयी.

महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गयीः

जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. जिला प्रशासन के अनुसार बापू परीक्षा केंद्र के पास अभ्यर्थियों के द्वारा हंगामा किया जा रहा था. इस बीच केंद्राधीक्षक राम इकबाल सिंह को हार्ट अटैक आया. अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, इस बीच उनकी मौत हो गई. जिला प्रशासन ने कहा कि एक और महिला अभ्यर्थी भीड़ में बेहोश हो गई थी. उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति में सुधार हुआ.

डीएम ने मारा था थप्पड़ः

बापू परीक्षा परिसर में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थियों द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए बहिष्कार किया गया. परीक्षा कक्ष से बाहर परिसर में आकर हल्ला हंगामा किया गया. सूचना प्राप्त होते ही ज़िलाधिकारी पटना और वरीय पुलिस अधीक्षक पटना भी केंद्र पर पहुंचे. केंद्र के बाहर कुछ लोगों द्वारा ट्रॉली लगाकर सड़क जाम कर दिया था. इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारते देखे गये. जिला प्रशासन ने इस पर सफाई दी.

प्रश्न पत्र कम नहीं थे:

बापू परीक्षा परिसर के प्रत्येक हॉल में 273 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने का प्रबंध था. एक बॉक्स में 192 प्रश्न पत्र थे. एक परीक्षा कक्ष में एक से अधिक बॉक्स सबकी उपस्थिति में खोलकर सील्ड पैकेट को विभिन्न परीक्षा कक्षों में भेजकर परीक्षार्थियों के बीच वितरित किया गया. कुल प्रश्नपत्रों की संख्या कम नहीं थी. परंतु केंद्र अधीक्षक द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद कुछ परीक्षार्थियों ने कक्ष में बॉक्स नहीं लाकर शील्ड पैकेट लाने पर आपत्ति करते हुए बहिष्कार किया. न तो पेपर लीक हुआ और न ही प्रश्न पत्र कम थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago