समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर रात हाइबा (ट्रक) में शराब लदे एक बड़े खेप को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र से शराब का एक बड़ा खेप गुजर रहा है। जिसके बाद थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणगंज-बंगराहा मुख्य पथ पर कब्रगाह के समीप गहन वाहन चेकिंग के दौरान शराब से लदे एक ट्रक (हाइवा) को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
हालांकि उक्त ट्रक का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ ट्रक को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है। इधर थाना लाए गए शराब से लदे ट्रक को खाली करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब तीन घंटे में उक्त जब्त ट्रक से शराब उतारा गया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी-छिपे शराब का कारोबार में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है।
थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि मद्य निषेध विभाग की पटना शाखा से प्राप्त गुप सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 438 कार्टून अवैध विदेशी शराब के साथ ट्रक (हाइवा) को जप्त किया है। जप्त किए गए शराब में ब्लू क्रेशर ब्रांड का 750 एमएल के 608 बोतल, 180 एमएल का 1345 बोतल, 375 एमएल का 23 बोतल, रॉयल स्टैग ब्रांड के 375 एमएल का 4769 बोतल, आईबी ब्रांड का 375 एमएल का 3862 बोतल में कुल 3 हजार 943.35 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन मालिक की पहचान करने के साथ शराब कारोबारियों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। इस बाबत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…