Bihar

रजिस्टर में बदल दी कर्मियों की उम्र, ज्यादा दिन तक नौकरी करने के लिए भ्रष्टाचार; PMCH में खेल

अब बिहार की राजधानी पटना में स्थित पीएमसीएच में करप्शन को लेकर केस दर्ज करवाया गया है। दरअस पीएमसीएच के चतुर्थवर्गीय कर्मियों की सेवापुस्तिका में दर्ज उनकी उम्र में फेरबदल कर दिया गया। नौकरी में ज्यादा दिनों तक बने रहने को लेकर यह पूरा खेल खेला गया।

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में हुए इस काले कारनामे की पोल काफी दिनों पहले ही खुल चुकी थी। लेकिन, आंतरिक जांच के बाद बीते तीन दिसंबर को पीएमसीएच के अधीक्षक आईएस ठाकुर ने पीरबहोर थाने में इस गड़बड़ी को लेकर केस दर्ज करवाया।

एफआईआर में पांच में तीन सेवानिवृत्त लिपिक अनिल कुमार (सरस्वती टावर, कुसुमपुरम, दानापुर), विजय प्रकाश, प्रमोद कुमार सिंह (संतकबीर नगर, हाजीपुर), तत्कालीन लिपिक एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर धीरज कुमार और अखिलेश कुमार (परमेश्वर दयाल लेन, महेंद्रू) का नाम शामिल हैं।

आरोप है कि वर्ष 2013 से 2023 तक ये लिपिक कार्यरत थे। शक है कि इन्हीं में से किसी ने पीएमसीएच के चतुर्थवर्गीय कर्मियों की सेवापुस्तिका में दर्ज उनकी उम्र में हेरफेर किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…

30 मिनट ago

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…

44 मिनट ago

10 और 11 मार्च को समस्तीपुर समेत आधे दर्जन जिलों में हो सकती है हल्की वर्षा

समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…

56 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के आरोप में सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स…

1 घंटा ago

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

12 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

12 घंटे ago