Samastipur

ओवरऑल चैंपियन में चौथे स्थान पर रहीं समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राएं, जिले में पहला स्थान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘कला कुंभ 2024’ में विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया। बता दें कि वीमेंस कॉलेज विश्वविद्यालय में ओवरऑल चैंपियन में चौथे, दूसरे सेकेंड रनर अप और समस्तीपुर जिला में प्रथम स्थान पर रहा। महोत्सव 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ।

प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने टीम के छात्राओं को केक खिलाकर भव्य स्वागत किया गया और भूरि भूरि प्रशंसा की और बधाई देते हुए कहा कि आपलोगों के प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रौशन हुआ, आपलोग कम समय में अच्छे से तैयारी की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस महोत्सव में पांच विधाओं नृत्य, संगीत, लिटरेरी इवेंट, थियेटर एवं फाइन आर्ट के अंतर्गत 32 से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

टीम मैनेजर डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ. पुष्कर कुमार झा एवं डॉ. सरस्वती कुमारी ने प्रधानाचार्या की सहयोग और हौसला बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानाचार्या के दिये गये टिप्स छात्राओं को बहुत काम आया। छात्राओं में काफी उत्साह था। छात्राओं ने मेहंदी में तीसरा, इंस्टॉलेशन में तीसरा, रंगोली में तीसरा, डिबेट में दूसरा, मिमिक्री में दूसरा, डांस में दूसरा, माइम में तीसरा एवं स्कीट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

4 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

4 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

7 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

15 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

15 घंटे ago