Bihar

यह विदाई नहीं बल्कि सम्मान समारोह है क्योंकि इन्होने लंबी अवधि तक अपनी सेवा छात्रों को दिया है : प्राचार्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

हाजीपुर. स्थानीय सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शुक्रवार को वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सहनी के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सहनी को चादर, माला व मोमेंटो देते हुए सम्मानित किया गया. अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह ने कहा कि डॉ. मंजू सहनी आज हमारे बीच से सेवानिवृत हो रही है. यह हमलोगों के लिए काफी दुखदायी पल है.

इन्होने महाविद्यालय के छात्रों के विकास व उज्जवल भविष्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है. जहां पठन पाठन से लेकर हर परीक्षा के लिए भी प्रेरित करती रही हैं. वनस्पति विज्ञान वह है जो एक किलो गेहूं बोकर एक क्विंटल गेहूं की उपज कर सकती है. उसी तरह मंजू जी ने भी छात्रों के जीवन में अपनी शैक्षणिक परंपरा बखूबी निभाई हैं. पुरे महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके सदैव स्वस्थ्य रहने के साथ साथ उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. यह विदाई नहीं बल्कि सम्मान समारोह है क्योंकि इन्होने लंबी अवधि तक अपनी सेवा यहां के छात्र छात्राओं को दिया है.

कार्यक्रम को पूर्व सिनेट सदस्य डॉ. धनंजय कुमार सिंह, टीआर विभूति भूषण सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, मुरलीधर प्रसाद सिंह (मुकेश सिंह), सुशील कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, अलका कुमारी सहित अन्य प्राध्यापकों ने सम्बोधित करते हुए इनके कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा किया. संचालन टीआर विभूति भूषण सिंह ने किया. मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षको सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी अखिलेश प्रसाद सिंह, ललन कुमार मिश्रा, अरविन्द कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजय कुमार, राकेश कुमार, श्री राजपूत, धीरज कुमार, प्रभात रंजन, तरुण कुमार, सुकेश यादव, शशि रंजन, रामानंद आदि उपस्थित थे.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

10 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

14 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

20 घंटे ago