Bihar

सत्याग्रह से नहीं, लोगों के हाथ में हथियार देख भागे अंग्रेज, बिहार के राज्यपाल आर्लेकर ने दिया बयान

अंग्रेजों ने भारत को सत्याग्रह की वजह से नहीं छोड़ा था, बल्कि जब उन्होंने देखा कि यहां के लोगों के हाथ में हथियार आ गए हैं तब उन्हें लगा कि मामला किसी भी हद तक पहुंच सकता है। यह बात बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने गोवा में आनंदिता सिंह की लिखी पूर्वोत्तर भारत में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास (1498 से 1947) के विमोचन अवसर पर कही।

इतिहास के बारे में सही दृष्टिकोण को सामने लाया जाए

गोवा में पुर्तगाली कब्जे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना किसी से डरे हुए इतिहास के बारे में सही दृष्टिकोण को सामने लाया जाए। कांग्रेस सरकारों का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आइसीएचआर) ने एक मनगढंत कथा गढ़ी कि आप गुलाम बनने के लिए ही पैदा हुए हैं और तत्कालीन सरकार ने इस बात का समर्थन भी किया।

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने हम पर आक्रमण किया वो कभी भी हमारे नहीं हो सकते। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपना दृष्टिकोण सामने लाएं। आक्रांताओं ने एक कहानी बनाने की कोशिश की है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम हथियारों के बिना नहीं हुआ। उन्होंने सत्याग्रह की वजह से भारत नहीं छोड़ा। बल्कि जब उन्होंने देखा कि हमारे हाथ में हथियार है और उन्हें महसूस हुआ कि हम किसी भी हद तक जा सकते हैं, तब उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया।

ब्रिटिश संसद के तब के भाषणों में भी सशस्त्र संग्राम का जिक्र है- राज्यपाल

उन्होंने आगे बोला कि हमें तत्कालीन ब्रिटिश संसद में सांसदों के भाषण सुनने चाहिए। उनमें साफ तौर पर उन लोगों ने सशस्त्र संग्राम का जिक्र किया है। आर्लेकर ने कहा कि हमें बताया गया है कि भारतीय ऐतिहासिक साक्ष्यों को सहेजने में बहुत बुरे हैं। यह सही नहीं है। हमारे साक्ष्य आप लोगों ने नष्ट किए। लेकिन हमारे पास अभी भी सबूत हैं। हमें इसे आधार बनाना चाहिए और अब जरूरत है कि गोवा का सच्चा इतिहास सामने आए। आने वाले दिनों में गोवा का सही इतिहास सामने आ जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

10 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

14 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

20 घंटे ago