समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू को संयुक्त राष्ट्र रत्न मिलना चाहिए, RJD सुप्रीमो पर गिरिराज का तंज, बोले- काम ही ऐसा किए

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने के केंद्रीय मंत्री और गिरिराज सिंह की मांग पर सियासी पारा हाई हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर ओर से बीजेपी नेता की इस मांग को हास्यास्पद बताने को लेकर गिरिराज सिंह ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोल दिया है।

उन्होंने कहा है कि लालू जी को भारत रत्न नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि भारत रत्न से काम नहीं चलेगा। गिरिराज सिंह नरेंद्र मोद सरकार में कपड़ा मंत्री और बेगूसराय के सासद हैं। लालू यादव को भी राजद कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न देने की मांग की। पटना में पोस्टर भी लगाए गए थे। नीतीश कुमार को भी भारत रत्न देने के लिए पटना में पोस्टरबाजी की गई थी।

IMG 20241210 WA0016

IMG 20240904 WA0139

पटना में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिन्दगी भर ऐसा काम किया है कि उनको भारत रत्न से पूरा नहीं होगा, उनको विश्व रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन घोटाला जैसे कार्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए। विपक्ष से कहना है कि आपको यूएनओ से मिलेगा क्योंकि भ्रष्टाचार की महिमा को विश्व भर में लालू जी ने पहुंचाया है। इनको देश का रत्न तो नहीं मिल सकता, इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ का रत्न मिलना चाहिए। गिरिराज सिंह का यह बयान देश में नई सियासी बयार को हवा देने वाला है। माना जा रहा है कि आरजेडी की ओर से गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230604 105636 460

दसरअसल, बुधवार को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेहतरीन व्यक्तित्व बताते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की मांग कर दी। गिरिराज सिंह ने पहले उन्हें अपना नेता बताया और फिर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांग रख दी। उनकी मांग पर देश भर में चर्चा शुरू हो गई। राजद ने गिरिराज सिंह की मांग को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि दोनों जगह उनकी ही सरकार है तो किससे मांग रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत रत्न क्या है, नोबेल पुरस्कार की मांग करें।

IMG 20241218 WA0041

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150