Bihar

CM नीतीश के मुरीद हुए चिराग पासवान, बोले- उनके और तेजस्वी में जमीन आसमान का फर्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्र की मोदी कैबिनेट में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में रहते हुए जनता से जुड़े रहने की सोच रखते हैं. उनका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहता है. वह सत्ता में रहते हुए भी जनता से संपर्क बनाए रखते हैं. वहीं, तेजस्वी को जनता की याद तभी आती है जब वह विपक्ष में होते हैं. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

सीएम रहते हुए भी जनता से जुड़े हैं नीतीश कुमार: चिराग

चिराग पासवान ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आगामी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की यात्रा में एक बड़ा फर्क है. नीतीश कुमार सत्ता में रहते हुए भी जनता से जुड़े रहने की सोच रखते हैं और उनका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहता है. वह सत्ता में रहते हुए भी जनता से संपर्क बनाए रखते हैं. वहीं, जब तेजस्वी सत्ता में थे, तब उनका दरवाजा जनता के लिए बंद हो जाता था, और अब जब वह विपक्ष में हैं तो उन्हें जनता की याद आती है. यह एक विरोधाभास है. सत्ता में रहते हुए जनता से जुड़ना चाहिए और यह खूबसूरती हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में है, जो सत्ता में रहते हुए भी जनता से जुड़ाव बनाए रखते हैं.

संघ प्रमुख के बयान का किया समर्थन

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख ने जो कहा है वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गंभीर विषय है, जिस पर विचार और चर्चा होनी चाहिए. फर्टिलिटी रेट में लगातार गिरावट हो रही है और यह चिंता का विषय बन चुका है. आजकल फर्टिलिटी रेट 2.1 के आसपास रहना चाहिए, लेकिन यह गिरकर काफी कम हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

5 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

14 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

14 घंटे ago