Samastipur

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समस्तीपुर में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ सर्व शिक्षा मानवेंद्र कुमार राय, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सोनाली कुमारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

सभा को संबोधित करते हुए डीपीओ एसएसए ने कहा कि दिव्यांग जनों में असीम प्रतिभाएं हैं, उन्हें पहचानने की आवश्यकता है। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने दिव्यांग जनों से जुड़े विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सभा को सहायक निदेशक सोनल कुमारी एवं कला, संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने भी संबोधित किया।

कम बौद्धिक क्षमता वाले बच्चों के लिए आयोजित चित्रांकन बालक वर्ग में विद्यापतिनगर के प्रभु अवतार ठाकुर ने प्रथम, कल्याणपुर के मिथिलेश कुमार ने द्वितीय, उजियारपुर के स्वराज कुमार ने तृतीय, चित्रांकन बालिका वर्ग में खानपुर की रिजवाना खातून ने प्रथम, ताजपुर की गुलशन प्रवीण ने द्वितीय, अस्थिजन्य दिव्यांगों के लिए आयोजित लेखन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूसा के गणेश कुमार ने प्रथम, मोरवा के यशराज ने द्वितीय, पटोरी के प्रेम कुमार ने तृतीय, लेखन बालिका वर्ग में समस्तीपुर की मौसमी कुमारी ने प्रथम, हसनपुर की कंचन कुमारी ने द्वितीय, मोहिउद्दीननगर की कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं दृष्टि बाधित बच्चों के लिए आयोजित गायन बालक वर्ग में सरायरंजन के समीर कुमार ने प्रथम, पटोरी के अंकज कुमार ने द्वितीय, खानपुर के मो इरशाद ने तृतीय, गायन बालिका वर्ग में समस्तीपुर की यास्मीन परवीन ने प्रथम, चांदनी कुमारी द्वितीय, पूसा की शांति कुमारी ने तृतीय, श्रवण बाधित बच्चों के लिए आयोजित जलेबी दौड़ में खानपुर के शिवम कुमार ने प्रथम, पटोरी के मो. अब्दुल्ला ने द्वितीय, विद्यापतिनगर के करण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि बालिका वर्ग में ताजपुर की किरण कुमारी ने प्रथम, प्रतिमा कुमारी ने द्वितीय तथा नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अतिथियों द्वारा सभी विजेता बच्चों को शील्ड एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने किया। मौके पर एपीओ सत्यम कुमार, संभाग प्रभारी अरशद कामरान, एचएम हर्षवर्धन प्रसाद, संसाधन शिक्षक प्रमोद कुमार, सुशील कुमार पांडेय, पवन सिन्हा, अनुपमा कुमारी, रंजना कुमारी, शिक्षक विनय कुमार विनय, वंदना कुमारी सहित सभी प्रखंडों के आरटी, अभिभावकगण एवं बच्चे मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago