Bihar

बिहार में 60 पार वाले भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं बनेंगे, मंडल अध्यक्षों के लिए भी उम्र सीमा तय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि वैसे नेता जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, वे अब मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं। जो नेता 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों, उन्हें इस बार जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, जिन्हें पार्टी में आए हुए छह साल से कम समय हुआ है, वे भी जिलाध्यक्ष की दौड़ से बाहर रहेंगे। इसके अलावा जो नेता दो बार जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं, वे भी तीसरी बार नहीं बन पाएंगे। भाजपा ने सांगठनिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर उम्र सीमा तय कर दी है।

भाजपा ने बिहार में जिला एवं मंडल (प्रखंड स्तरीय) की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए संगठन का परिसीमन होगा। इस महीने के अंत तक जिला एवं मंडल की कमेटी बन जाएगी। नए साल में राज्यस्तरीय कमेटी बनेगी। संगठन की गतिविधियों को तेज करने के लिए भाजपा अभी जिलास्तरीय कोर कमेटी की बैठक कर रही है। अब तक 15 से अधिक जिला संगठन की बैठक हो चुकी है। अगले तीन दिनों में इस बैठक को पूरा कर लिया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि अभी संगठन जिला की संख्या 45 है। इसे बढ़ाकर 51 करने का निर्णय लिया गया है। मसलन गया में अब गया उत्तर और गया दक्षिण संगठन जिला होगा। इसी तरह प्रखंड स्तर पर पार्टी के संगठन मंडल का भी परिसीमन करने का निर्णय लिया गया है। अभी सौ-सवा सौ बूथ पर एक मंडल है। अब 60 बूथ पर ही एक मंडल इकाई बनाने का निर्णय लिया गया है।

मंडलस्तरीय कमेटी का गठन 15 दिसंबर तक

15 दिसंबर तक मंडलस्तरीय कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। 31 दिसंबर तक जिलास्तरीय कमेटी बन जाएगी। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में राज्यस्तरीय कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। सरल पोर्टल पर सभी इकाईयों की पूरी जानकारी अपलोड अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। संगठन को और धारदार बनाने के लिए ही आंशिक हेर-फेर करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी का अपना स्वरूप होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago