Bihar

बिहार: रेडीमेड कपड़ों के शौकीन हैं तो पढ़ लें यह खबर, इस वजह से बढ़ सकती है कीमत

बिहार समेत देशभर में महंगे रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी की दर में बढ़ोतरी हो सकती है। जीएसटी काउंसिल महंगे रेडिमेड कपड़ों पर जीएसटी की दरें बढ़ाने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में सिले-सिलाये कपड़ों पर जीएसटी की दरों के लिए तीन स्लैब निर्धारित करने का सुझाव दिया गया है। इसका असर रेडीमेट कपड़ों की कीमतों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने यह सुझाव दिया है। इसमें 1500 रुपये तक की कीमत वाले रेडीमेड कपड़ों पर 5 प्रतिशत, 1500-10,000 रुपये की कीमत वालों पर 18 प्रतिशत और 10,000 रुपये से अधिक कीमत वाले कपड़ों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की सिफारिश की गयी है। इस सुझाव पर 21 दिसंबर को जैसलमेर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में निर्णय लेने की उम्मीद है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार जैसलमेर में होने वाली अगली बैठक में जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के प्रमुख प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा और टर्म लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर छूट मिलने की संभावना है। इन सबका लाभ आमलोगों को मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago