बिहार के कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कवायद शुरू हो रही है। सभी थानों को कम से कम दो वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार कर इस पर कार्रवाई का टास्क सौंपा गया है। इससे संबंधित निर्देश डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों को जारी किया है। सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के वैसे कुख्यात अपराधियों की पहचान करने के लिए कहा गया है, जिन्होंने अपराध की बदौलत काफी संपत्ति जमा कर ली है। इसका पूरा लेखा-जोखा तैयार कर कार्रवाई करने को कहा गया है। इन अपराधियों ने स्वयं या अपने परिजनों के नाम पर जो भी संपत्ति जमा की है,सभी की जांच कर जब्ती की जाएगी।
डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि जो अपराधी फरार हैं या बेल पर बाहर आए हुए हैं, सभी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। राज्य में अभी थानों की संख्या 1300 के आसपास है। इन सभी में टॉप-10 सह मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची मौजूद है, जो अपडेट होती रहती है। जिला स्तर पर क्राइम बैठकों में भी बड़े अपराधियों की सूची अपडेट होती है। डीजीपी के निर्देश में इस सूची से भी अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…