Bihar

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इन 6 सीटों पर JDU की नजर, बिहार के लोगों को टिकट देगी पार्टी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगा. इसकी तैयारी भी पार्टी ने शुरू कर दी है. यह चुनाव जनता दल यूनाइटेड(JDU) एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगा. भाजपा के नेताओं के साथ जदयू नेताओं की बातचीत इस ओर जारी है. दिल्ली चुनाव के लिए जदयू की कमान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के हाथों में है. ऐसी संभावना है कि जदयू दिल्ली चुनाव में बिहार के ही लोगों को अपना उम्मीदवार बनाएगी.

दिल्ली चुनाव की तैयारी में जुटा जदयू

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए के मुख्य घटक दल भाजपा के साथ मिलकर लड़ा. कुछ इसी तरह दिल्ली में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू हिस्सा लेगी और अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी. दिल्ली में संगठन को मजबूत करने में पार्टी जुटी हुई है. जानकार बताते हैं कि जदयू नेताओं की नजर उन सीटों पर मुख्य रूप से है जहां बिहार के मूल निवासी अधिक आबादी में हैं. दिल्ली की ऐसी 6 सीटों पर जेडीयू की नजर है.

किन 6 सीटों पर है पार्टी की नजर?

दिल्ली चुनाव 2025 में जदयू की नजर जिन 6 सीटों पर है उनमें बुराड़ी, संगम विहार, सीमापुरी सीट भी है. इसके अलावे पूर्वी दिल्ली की कुछ सीटों पर भी पार्टी की नजर है. सूत्र बताते हैं कि पार्टी की ओर से कुछ उम्मीदवारों की लिस्ट भी तैयार की गयी है. सीट शेयरिंग पर बात फाइनल होने और इसकी घोषणा हो जाने पर पार्टी आलाकमान उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से कर लेगा.

पहले क्या रहा है जदयू का प्रदर्शन?

बता दें कि पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जदयू ने एनडीए में रहकर चुनाव लड़ा था और जदयू को केवल दो सीटें पिछली बार मिली थी. लेकिन पार्टी के उम्मीदवार दोनों सीटों पर चुनाव हार गए थे. 2015 के भी विधानसभा चुनाव में दिल्ली में जदयू का खाता नहीं खुला था. जबकि 2010 के चुनाव में जदयू के हिस्से में 4 सीटें आयी थी तो तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

2 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

13 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

13 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

14 घंटे ago