Samastipur

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा देकर गायब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षिका से 5 मिनट की छुट़टी लेकर निकली छात्रा जब 15 मिनट बाद भी नहीं लौटी तो खोजबीज शुरू की गई। इस संदर्भ में स्कूल के एचएम सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल में कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों की परीक्षा चल रही है।

इस क्रम में 11वीं की एक छात्रा अंग्रेजी की परीक्षा देने के बाद पांच मिनट की छुटटी लेकर करीब 2 बजकर 8 मिनट पर वर्ग कक्ष से बाहर निकली। दूसरी पाली में हिन्दी की परीक्षा थी। जब ढ़ाई बजे तक भी वह नहीं लौटी तो छात्रा की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान स्कूल गेट पर खड़े छात्रा के पारिवारिक सदस्य को भी इसकी जानकारी दी गई। लेकिन तब तक छात्रा का पता नहीं चल सका। इस दौरान सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बीते 16 सितम्बर से गायब एक लड़की सोमवार को स्वयं वापस आ गई है। इस संदर्भ में लड़की की मां ने बीते दिन गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

2 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

2 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

11 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

13 घंटे ago