Bihar

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन आठ सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्याशी छह अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सात अक्टूबर को होगी। वहीं, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित की गई है।

23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान

विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल शुरू होगा।

इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में होना है चुनाव

विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव होगा।

आयोग के अनुसार, इन सीटों के वर्तमान विधान पार्षदों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई चुनाव प्रक्रिया पूरी कराकर नए सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।

किन विधान पार्षदों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव वर्तमान विधान पार्षद हैं। इन सभी का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होगा।

इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से नवल किशोर यादव, दरभंगा से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत से संजय कुमार और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद विधान पार्षद हैं। इनका कार्यकाल भी 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

4 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

17 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

1 दिन ago