Bihar

गए थे हेलीकॉप्टर से, कार पर लौटे; डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ क्यों हुआ यह वाक्या?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ मोतिहारी में रविवार को उस समय कठिन स्थिति पैदा हो जब उन्हें लेकर परुंचा हेलीकॉप्टर खराब हो गया। रविवार को घोड़ासहन के भेलवा में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने की वजह से उनका हलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। जिसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से वापस पटना लौटना पड़ा। उप मुख्यमंत्री का हलीकॉप्टर घोड़ासाहन में पड़ा है। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। चॉपर को ठीक करने के लिए पटना से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड के भेलवा उच्च विद्यालय में स्थानीय विधायक पवन जयसवाल की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में गए थे। समारोह में 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और उनके बीच उपहारों का वितरण किया। डिप्टी सीएम में लोगों से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने की अपील की ताकि विवाह जैसे संस्कारों पर खर्च का बोझ घटे और लोगों की परेशानी का सामधान हो।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भेलवा उच्च विद्यालय में बने हेलीपैड पर डिप्टी सीएम पहुंचे। लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ने वाला था, अचानक उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गयी। हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच हैलिपैड पर सभी अधिकारी असहज दिखे। लेकिन जब पायलट ने इनकार कर दिया तो प्रशासन ने आनन-फानन में सड़क मार्ग से उनके पटना लौटने की व्यवस्था करायी। जिसके बाद डिप्टी सीएम के वाहनों का काफिला सड़क मार्ग से रवाना हो गया। डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर अभी भेलवा उच्च विद्यालय में खड़ा है। चॉपर की सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर देखने के लिए भीड़ जु रही है। खराब पड़े चौपर को ठीक करने के लिए पटना से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

2 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

10 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

11 घंटे ago