Bihar

बात करते हैं… BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नीतीश का पहला रिेएक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बीते 15 दिनों से 70वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की मांग पर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज गांधी मैदान में आयोजित छात्र संसद में हजारों की तादाद में अभ्यर्थी पहुंचे हैं। इस मामले पर पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश ने मीडिया के सवाल पर कहा कि शाम 4 बजे के बाद बात करते हैं। आपको बता दें इस मामले पर बीपीएससी साफ कर चुका है कि किसी भी सूरत में दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं कराई जाएगी। वहीं छात्र परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाकर रद्द करने की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के परिवार से भी मिल सकते हैं। वहीं दूसकी तरफ पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद चल रही है। जिसमें शामिल होने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंच गए हैं। इससे पहले पीके ने कहा कि ये आंदोलन छात्रों है, इसका नेतृत्व भी छात्र कर रहे हैं। हम सिर्फ उनकी लड़ाई में पूरी ताकत से खड़े हुए हैं। सरकार छात्रों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे।

छात्रों के इस मामले पर बिहार में सियासत भी चरम पर है। तमाम विपक्षी दलों का साथ छात्रों के आंदोलन को मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी, हालांकि उसका कोई जवाब उन्हें मिला नहीं है। जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने भी चिट्ठी लिखकर मुख्य सचिव को अवगत करा चुके हैं। कांग्रेस और वाम दल भी छात्रों के साथ खड़े हैं। वहीं इस मामल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कह चुके हैं कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी का एक सबूत लाकर कोई दिखा दे, तो 2 मिनट में सरकार फैसला लेगी, कि परीक्षा को रद्द करना है, या नहीं। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बीपीएससी परीक्षा की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago