Bihar

Bihar Board Model Test Paper: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए सैंपल पेपर, ऐसे करें चेक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ओर से 2025 में होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए मॉडल टेस्ट पेपर जारी किए गए हैं. इन टेस्ट पेपर को रिलीज करने का मुख्य उद्देश्य है छात्रों को परीक्षा के प्रश्नों के पैटर्न से अवगत कराना, साथ ही इन टेस्ट पेपर्स को सॉल्व करने से एक अच्छी प्रैक्टिस भी बनी रहती है. उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर मॉडल टेस्ट पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें Bihar Board के मॉडल टेस्ट पेपर्स?
  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमस्क्रीन पर मॉडल टेस्ट पेपर के विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपको 10वीं और 12वीं का मॉडल टेस्ट पेपर मिलेगा, आपको जिस कक्षा का चाहिए उसपर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल के फॉर्मेट में टेस्ट पेपर्स आ जायेंगे, उसे डाउनलोड कर लें.

कब तक आएगा बिहार बोर्ड का डेट शीट?

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने अब तक 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का डेट शीट जारी नहीं किया है. अब तक सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत कई राज्यों के बोर्ड ने अपना टाइम टेबल जारी कर दिया है लेकिन बिहार बोर्ड के तरफ से अब तक कोई इन्फॉर्मेशन नहीं आई है, साथ ही टाइम टेबल कब आएगा इसकी घोषणा भी अब तक नहीं हुई है. बता दें कि बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड एग्जाम कराने और सबसे पहले परिणाम जारी करने के लिए जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले सप्ताह तक बिहार बोर्ड के तरफ से परीक्षा के तारीखों की घोषणा की जा सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago