Bihar

4 साल बाद भी अधूरा दरभंगा एयरपोर्ट! खराब मौसम में कई फ्लाइट्स लेट, एक उड़ान डायवर्ट, यात्रियों का हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण गुरुवार को बेंगलुरु की फ्लाइट को वापस बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से दिन में 01.55 बजे आनेवाली एसजी 327 नंबर की फ्लाइट के दरभंगा पहुंचने पर खराब मौसम के कारण क्लीयरेंस नहीं दिया गया। कुछ देर तक हवा में चक्कर काटने के बाद विमान को वापस बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया। विमानन कंपनी की ओर से कहा गया कि यात्रियों को अगली फ्लाइट से दरभंगा भेज दिया जाएगा। फ्लाइट को डायवर्ट किये जाने से दरभंगा एयरपोर्ट पर इंतजार में बैठे यात्रियों में आक्रोश देखा गया। कई यात्री हंगामा करने पर उतारू हो गए।

हालांकि, विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कई यात्रियों का कहना था कि काम पर लौटना जरूरी था। कई ने कहा कि बेंगलुरु में उनकी आवश्यक बैठक थी, लेकिन फ्लाइट डायवर्ट हो जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर कई विमान देरी से पहुंचे। सुबह 10.05 बजे मुंबई से आने वाली एसजी 950 नंबर की फ्लाइट 12.23 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची।

इसी तरह 11.10 बजे दिल्ली से आने वाली एसजी 751 नंबर की फ्लाइट 12.24 बजे दरभंगा पहुंची। यह फ्लाइट 11.40 की जगह 01.39 बजे दरभंगा से रवाना हो सकी। वहीं, 12.50 बजे कोलकाता के लिए रवाना होने वाली 6ई7116 नंबर की फ्लाइट को 02.05 बजे रवाना किया जा सका। वहीं, नयी दिल्ली से आने वाली दूसरी फ्लाइट को शेडॺूल में ही शामिल नहीं किया गया था।

बता दें कि ठंड का मौसम शुरू होते ही हवाई सेवा फिर से पटरी से उतरने लगी है। गुरुवार को जहां बेंगलुरु की फ्लाइट को डायवर्ट किए जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई, वहीं कई विमानों के देर से पहुंचने के कारण भी यात्रियों को कठिनाई हुई। दरभंगा एयरपोर्ट पर अभी तक आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) और ग्राउंड लाइटिंग का काम अब तक पूरा नहीं किये जाने से खराब मौसम में विमानों का परिचालन बाधित हो जाता है, जबकि दरभंगा एयरपोर्ट से व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू हुए चार साल हो चुके हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में यह समस्या और गहराने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

48 मिनट ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

13 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

13 घंटे ago