Bihar

CM नीतीश ने कैथी लिपि की पुस्तक उठा ली, पन्ना पलटकर देखा और पूछा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के गाँधी मैदान में आज से पुस्तक मेला की शुरूआत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुस्तक मेला का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल पर पहुंचे और कैथी लिपि की पुस्तक देखने लगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकर विभाग द्वारा रिलीज की गई कैथी लिपि की पुस्तिका का अवलोकन किया. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इस पुस्तिका की विशेषता के बारे में बताया.

अपर मुख्य सचिव ने बताया की सूबे में जितनी तरह की कैथी लिपि प्रचलित हैं, उनसभी का समावेश इसमें किया गया है। इसके अलावा एसीएस ने मुख्यमंत्री को बताया कि भूमि सर्वेक्षण से संबंधित सर्वे प्रश्नोत्तरी (FAQ) भी यहाँ उपलब्ध है।बता दें, बिहार में तिरहुत, मगध एवं मैथिल क्षेत्रों में पुराने खतियान कैथी लिपि में हैं, जिससे आमलोगों को इनको समझने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आमलोगों की सुविधा के लिये विभाग के वेबसाइट्स पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है, जहाँ से लोग इसे निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि हमारी कोशिश है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और मेला घूमने आने वाले लोग राजस्व विभाग के स्टॉल पर आकर विभाग की सेवाओं का लाभ भी ले सकें। साथ हीं लोग अपने गाँव का नक्शा निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम कोई नई भाषा सीखते हैं, उसी तरह से कैथी लिपि की यह पुस्तिका लोगों को अपने पुराने खतियान समझने में मदद करेगी।

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने इस पुस्तिका की विशेष जानकारी देते हुए बताया कि कुछ जिलों के पुराने खतियान कैथी लिपि में हैं। सर्वे कर्मियों सहित आमलोगों को भी इसे समझने में परेशानी होती थी। वेबसाइट पर यह निःशुल्क डाउनलोड के लिये उपलब्ध है। निदेशालय द्वारा जल्द हीं इसे प्रिंट करवाकर एक पुस्तक के रूप में आमलोगों को एक नियत शुल्क पर उपलब्ध करवाया जायेगा। इससे सर्वे संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आयेगी।

अपर मुख्य सचिव ने मेला घूमने आये नागरिक की सर्वे संबंधित समस्या का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया। पटना पुस्तक मेला में पालीगंज ब्लॉक से आए संजय कुमार द्वारा अपनी समस्या विभाग के अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार सिंह के समक्ष रखी गई। संजय कुमार की समस्या ऑनलाइन म्यूटेशन हेतु आवेदन से संबंधित थी। अपर मुख्य सचिव द्वारा विभाग के स्टॉल पर कार्यरत कर्मी को त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिया गया। कुछ हीं देर में उनकी समस्या का समाधान हो गया।

पालीगंज निवासी संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन म्यूटेशन हेतु आवेदन लंबे समय से नहीं ही पा रहा था। जाँच करने से पता चला कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण उनके पूरे ब्लॉक में यह दिक्कत थी। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले में आने से यह लाभ हुआ कि यह काम बहुत जल्दी और आसानी से सम्पन्न हो गया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पुस्तक मेले में लगाये गये स्टॉल के माध्यम से जो सेवाएं दी जा रही है, वह आम नागरिकों के लिए अच्छी पहल है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago