Bihar

…तो बर्निंग ट्रेन बन जाती रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, आग लगने से यात्रियों में हड़’कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन बर्निंग ट्रेन बनने से बची है। शुक्र है कि समय रहते यात्रियों की नजर इसपर पड़ गई वरना एक बड़ा हादसा हो जाता। दरअसल बिहार के जमुई में यह ट्रेन हादसा हुआ है। दरअसल झाझा मंगलवार की रात झाझा-डाउन में आने वाली रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस के एसबी बोगी बी-4 में सवार यात्रियों को अचानक धुआं उठता नजर आया। धुआं देकर ट्रेन में मौजूद यात्री सिहर उठे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोच के चक्का में लगे ब्रेक बाइंडिंग में किसी तरह आग लग गई थी। जिसकी वजह से यह धुआं उठ रहा था।

ट्रेन के अंदर धुआं देख कर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म पर भी अफरातफरी की स्थिति हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने उसी वक्त सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को बर्निंग ट्रेन बनने से बचा लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहिये से उठ रहे धुएं की खबर तुरंत कंट्रोल और स्टेशन प्रबंधन को दी गई थी इसके बाद स्टेशन प्रबंधक और रेलवे के अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान ट्रेन कई घंटों तक खड़ी रही। इधर सूचना मिलते ही यांत्रिक विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे कर्मियों ने चक्के के ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को रवाना किया जा सका।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago