Bihar

तरारी में पहली बार बीजेपी की जीत, माले को हराकर सुनील पांडे के बेटे ने खिलाया कमल

बिहार में भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कमल खिला है। उपचुनाव में बीजेपी के विशाल प्रशांत ने लेफ्ट पार्टी सीपीआई माले के प्रत्याशी राजू यादव को 10612 वोटों के अंतर से हरा दिया। विशाल, पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता सुनील पांडेय उर्फ नरेंद्र पांडेय के बेटे हैं। उपचुनाव से पहले ही दोनों पिता-पुत्र पशुपति पारस की रालोजपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

सुनील पांडे उर्फ नरेंद्र पांडेय की गिनती बिहार के उन बाहुबलियों में होती है, जो राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्हें डॉक्टर डॉन के नाम से भी जाना जाता है। तरारी सीट 2008 के परिसीमन से पहले पीरो विधानसभा के नाम से जानी जाती थी। बाहुबली सुनील पांडे पीरो और तरारी से चार बार विधायक रहे। शुरुआत में वे समता पार्टी और जेडीयू से जुड़े थे, बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। 2020 में उन्होंने बीजेपी से बागी होकर तरारी से निर्दलीय चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने बीजेपी के कौशल विद्यार्थी को तीसरे नंबर पर धकेल दिया था।

इसके बाद सुनील पांडेय पशुपति पारस के गुट वाली रालोजपा से जुड़ गए। पारस सुनील पांडेय के दम पर 2024 के उपचुनाव में तरारी सीट मांग रही थी। मगर बीजेपी ने उन्हें अपने खेमे में कर दिया और उनके बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विशाल ने अपने पिता की साख को बचाकर तरारी में कमल खिला दिया।

उपचुनाव में नहीं चला लेफ्ट का जादू

तरारी विधानसभा उपचुनाव में लेफ्ट पार्टी सीपीआई माले का जादू नहीं चल पाया। पिछले दो चुनावों से लगातार यहां माले के सुदामा प्रसाद जीत रहे थे। इस साल लोकसभा चुनाव लड़कर वे आरा से सांसद भी बन गए। उनके इस्तीफे से खाली हुई तरारी सीट पर उपचुनाव में माले ने राजू यादव को टिकट दिया। मगर वे यहां पर लाल झंडा नहीं फहरा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

2 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

4 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

12 घंटे ago