Bihar

बिहार उपचुनाव में RJD महागठबंधन को झटका, तीन सीटों पर एनडीए आगे, एक पर बसपा की लीड

बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में तीन सीटों पर एनडीए और एक पर बसपा आगे चल रही है। आरजेडी-महागठबंधन चारों सीटों पर पिछड़ रहा है।

इमामगंज में हम तो तरारी से बीजेपी को बढ़त मिल रही है। रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी ने शुरुआती बढ़त बनाई है। बेलागंज में जेडीयू आगे है। गया, कैमूर और भोजपुर जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कुछ खास कमाल करती ही नहीं नजर आई है।

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के रोचक मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सतीश यादव आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अशोक सिंह हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर चले गए हैं।

भोजपुर जिले की तरारी उपचुनाव में बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत आगे हैं। सीपीआई माले के राजू यादव दूसरे नंबर पर हैं। इमामगंज में शुरुआत में पिछड़ने के बाद एनडीए ने बढ़त बना ली। जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी पहले नंबर पर चल रही हैं। आरजेडी के रौशन मांझी दूसरे पर हैं। बेलागंज में आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव दूसरे नंबर पर हैं, जबकि पहले पर जेडीयू की मनोरमा देवी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

1 दिन ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

1 दिन ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

2 दिन ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

2 दिन ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

3 दिन ago