Bihar

बिहार में SSC MTS परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 35 गिरफ्तार; हर छात्र से 10.50 लाख में हुई थी डील

केंद्रीय एसएससी की परीक्षा में बड़ी धांधली का बिहार की पूर्णिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अंतर्जिला गिरोह के 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 4.50 लाख रुपये कैश समेत अन्य कई सामान बरामद किए गए। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सात कर्मचारी, 12 फर्जी परीक्षार्थी शामिल हैं। बाकी वैसे परीक्षार्थी हैं, जिनके बदले में परीक्षा दी जा रही थी। इस मामले में केंद्रीय चयन आयोग की उड़नदस्ता टीम की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, उसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख कैश के साथ तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, 18 मोबाइल, दो बाइक, दो कारें, एक वाईफाई, एक डीवीआर, एक यूपीएस, एक सीपीयू, एक मॉनिटर, 12 ब्लैंक चेक, 22 एटीएम कार्ड, 52 आधार कार्ड, 40 ई- प्रवेश पत्र, सात मूल कागजात आदि बरामद किए हैं।

यह है मामला

शहर के सदर थाना इलाके के हांसदा रोड स्थित पूर्णिया डिजिटल एग्जामिनेशन सेंटर पर एसएससी एमटीएस की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। पुलिस को परीक्षा में जबरदस्त सेटिंग की भनक लगी। सूचना मिलने पर जब सेंटर पर छापेमारी करने पहुंची तो वहां 12 फर्जी अभ्यर्थी हाथ लगे। छानबीन के दौरान फर्जी छात्रों का बायोमेट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हो पाया।

निरीक्षण के दौरान बगल की बिल्डिंग में 12 मूल परीक्षार्थी तथा दो अन्य व्यक्ति पाए गए। फर्जी केबल के जरिए परीक्षा नियंत्रण लैब में परीक्षा अवधि के दौरान इन और आउट का उन छात्रों से फर्जी बायोमैट्रिक हाजिरी बनाई जा रही थी। इसी बिल्डिंग में मूल परीक्षार्थी की एसएससी की कॉपी भरवाई जाती थी।

कटिहार का रोशन है सरगना, साढ़े 10 लाख में हुई थी डील

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हर छात्र से 10.50 लाख रुपये में डील की गई थी। पूरे सिंडिकेट में शेखपुरा, कटिहार, पटना, वैशाली, नालंदा, आदि जिले के माफिया शामिल हैं। इसमें पटना तथा कटिहार जिले के माफिया का मुख्य हाथ है। कटिहार जिले का रौशन इस रैकेट का मुख्य सरगना है। उसकी तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

27 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

55 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago