Bihar

बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए 1 लाख से ज्यादा कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 14 नवंबर 2024 को सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में करीब 1 लाख से अधिक उम्मीदवार पास हुए हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की लिस्ट में अगर आपका भी नाम है तो अब आगे की तैयारी शुरू कर दीजिए। जी हां, लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट अब फिजिकल टेस्ट देंगे। फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

1 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में कुल 11 लाख 95 हजार 101 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जिसमें से 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास कर ली है। फिजिकल टेस्ट के लिए जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं आगे की तैयारी में जुट जाएं। उन्हें फिजिकल टेस्ट में दौड़ लगानी होगी। आगे की प्रक्रिया यानी फिजिकल की पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

हाईट- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों की न्यूनतम हाईट 165 सेमी होनी चाहिए, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए।

छाती- छाती की न्यूनतम माप बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाए जाने पर 86 सेमी तक होना चाहिए। (आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट होगी।)

महिला उम्मीदवारों के लिए

हाईट- जनरल कैटेगिरी की महिला उम्मीदवारों के लिए हाईट 155 सेंटीमीटर निर्धारित है।

शारीरिक परीक्षण में उम्मीदवारों की फिटनेस और एथलेटिक क्षमताओं का आकलन तीन महत्वपूर्ण आधारों पर होगा।

दौड़

पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ अधिकतम 6 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 1 किमी की दौड़ अधिकतम 5 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी।

हाई जंप

पुरुष उम्मीदवार को न्यूनतम 16 फीट की ऊंचाई पार करनी होगी।

महिला उम्मीदवार को न्यूनतम 12 फीट की ऊंचाई पार करनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

18 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

21 घंटे ago