Bihar

समस्तीपुर का कुख्यात अपराधी संजय सहनी वैशाली से गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान 25 हजार के इनामी को दबोचा

वैशाली जिले के महिसौर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में समस्तीपुर के इनामी अपराधी को देसी कट्टा और चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। महिसौर थाना की पुलिस द्वारा गोविंदपुर से शशि चिमनी के तरफ आने वाले रोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था।

चेकिंग के कर्म में गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखा जो पुलिस चेकिंग को मोटरसाइकिल को तेजी से घुमाकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधी के तलाशी के क्रम में अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस और चोरी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधी डीह बिचौली गांव निवासी बिंदा साहनी के पुत्र संजय साहनी बताए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी संजय साहनी पर सरमस्तीपुर जिले की पुलिस ने ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था समस्तीपुर जिले के कई काडोमें यह वांछित था‌।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि महिसौर थाने की पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान समस्तीपुर जिले में 25000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। समस्तीपुर जिले में यह कई कांडों में वांछित था। इसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस चोरी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

4 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

6 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

8 घंटे ago