Bihar

बिहार से दिल्ली का सफर होगा आसान; पटना समेत इन चार शहरों से चलेंगी लग्जरी सरकारी बसें

अब बिहार से दिल्ली जाने के लिए लग्जरी बसों की सुविधा उपलब्ध होगी। बिहार-यूपी के बीच चलने वालीं ये बसें दिल्ली की सीमा गाजियाबाद (एनसीआर) तक जाएंगी। जल्द ही बिहार के चार शहरों पटना, बक्सर, किशनगंज और नालंदा से गाजियाबाद के लिए लग्जरी बसों का परिचालन शुरू होगा। बिहार पथ परिवहन निगम ने योग्य एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के अनुसार इन चारों शहरों से 4-4 बसों का परिचालन रोजाना होगा।

इस योजना के तहत शहरों का चयन क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए किया गया है। इसमें सुदूर सीमांचल, भोजपुर-शाहाबाद के साथ-साथ मगध का क्षेत्र भी शामिल है। सेंटर प्वाइंट के रूप में राजधानी पटना को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि हर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने के लिए विकल्प मौजूद रहेगा।

गाजियाबाद के लिए बसों का परिचालन लोक निजी भागीदारी योजना (पीपीपी) के तहत किया जाएगा, जबकि, परिचालन समेत पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग बिहार पथ परिवहन निगम खुद करेगा। बसों के परिचालन के लिए पांच साल का एकरारनामा किया जाएगा। हालांकि, यह अवधि कई अन्य शर्तों पर भी निर्भर करेगी। परिवहन विभाग के अनुसार गाजियाबाद के लिए इन चारों शहरों से परिचालित बसों में बिहार का निबंधन अनिवार्य होगा। यही नहीं, ये बसें लेटेस्ट मॉडल की होंगी।

हर साल दो लाख लोग कर सकेंगे यात्रा

राज्य सरकार की नई पहल का सीधा लाभ सालाना लगभग दो लाख लोगों को होगा। इन बसों के परिचालन से रोजाना 500 से अधिक लोग यात्रा करेंगे। इस प्रकार हर महीने 15 हजार से अधिक यात्री इन बसों का लाभ लेंगे।

बस में होंगी कई सुविधाएं, किराया सरकार तय करेगी

ये बसें दो विकल्पों में हो सकती हैं। सीटर बसों में 43 पुशबैक या उससे अधिक सीटें हो सकती हैं। इसी तरह स्लीपर बसों में 30 या उससे अधिक सीटें होंगी। सीटर बस ‘टू बाई टू’ जबकि स्लीपर बसें ‘टू बाई वन’ की होंगी। लग्जरी बसों में मोबाइल चार्जर प्वाइंट होगा। अग्निशमन यंत्र लगे होंगे। इसके अलावा आपातकालीन द्वार और जीपीएस की सुविधा होगी। इसके साथ उसमें वीएलटीडी लगा होगा, ताकि बस का सही लोकेशन पता लगाया जा सके। इन बसों का किराया पथ परिवहन निगम की ओर से निर्धारित किया जाएगा। अप और डाउन दोनों रूट के बसों के लिए तय किराया होगा। बस संचालक किराया तय नहीं करेंगे। यह छूट उन्हें नहीं दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago