Bihar

तो RJD के समर्थन में खड़ा हो जाएगा जन सुराज, लालू के सामने प्रशांत किशोर ने रखी बड़ी शर्त

बिहार विधानसभा की चार सीटों के उपचुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। सभी गंठबंधन और दल बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ की सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी सभी चार सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार कर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस बीच जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि पीके जन सुराज की पूरी टीम के साथ राजद के समर्थन में खड़े हो जाएंगे लेकिन उसके लिए एक शर्त भी रख दिया है।

गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार मोहम्मद अमजद के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव समाज के किसी काबिल आदमी को RJD का नेता बनाएं तो हम जन सुराज की टीम के साथ उनके समर्थन में खड़े हो जाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम भी उनका झंडा लेकर उनके पीछे पीछे चल देंगे। लेकिन वो ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने कभी अपनी जाति की राजनीति नहीं की है। लालू जी सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों की राजनीति करते हैं।

जन सुराज के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने बेलागंज की चुनावी सभी को संबोधित करते हुए लालू यादव के साथ सांसद सुरेंद्र यादव पर निशाना साधा। बकौल पीके लालू यादव और सुरेंद्र यादव यह कभी नहीं कहते कि यादव समाज का काबिल लड़का विधायक या बिहार का सीएम बनेगा। यह दोनों तो यह कहते हुए देखे जाते हैं कि हमारा लड़का ही विधायक भी बनेगा और सीएम भी। बेलागंज सीट पर लालू यादव ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ कुमार को आरजेडी का टिकट दिया है जबकि वे तेजस्वी यादव को पार्टी का नेता घोषित कर चुके हैं।

प्रशांत किशोर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के अपने रहनुमाओं को नहीं समझते हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि जब 2014 में नीतीश कुमार ने मोदी का विरोध करते हुए भाजपा का साथ छोड़ दिया था, तब मुस्लिम समुदाय ने नीतीश कुमार को अपना नेता नहीं बनाया था। उस समय राजद पर भरोसा किया था। लेकिन बीते हुए समय को याद करके देख लीजिए, पिछले 35 वर्षों में मुसलमान और उनके बच्चे सिर्फ लालटेन में केरोसिन तेल की तरह जल रहे हैं और रोशनी कहीं और फैल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago