बिहार के मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में अपहृत लड़की को बरामद करने और अपहरण के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. एसपी ने बताया है कि घटना दो दिन पुरानी है लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है. ग्रामीणों के हमला में एक पीएसआई और चौकीदार बुरी तरह जख्मी हो गए. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
सिर्फ एक गिरफ्तारी पर भड़के एसपी:
वहीं इस घटना को लेकर 7 लोगों पर एफआईआर और पांच हजार इनाम घोषित किया गया है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में अब तक केवल एक गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. एसपी ने अरेराज डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक लगाते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने की बात कही है. घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत की है.
दो सगी बहनों के अपहरण:
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों के अपहरण की सूचना मिली थी. जिस मामले में लड़की की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को एक लड़की को बेतिया से बरामद कर लिया.
ग्रामीणों ने पीट-पीटकर फोड़ा पीएसआई का सिर:
बता दें कि बरामद लड़की के निशानदेही पर पुलिस दूसरी लड़की के बरामदगी के लिए पूर्वी सिसवा पंचायत में गई थी. जहां आरोपी युवक के परिजनों के साथ कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में पीएसआई सोनू कुमार का सिर फट गया और चौकीदार मुन्ना कुमार पासवान को भी गंभीर चोट लगी है.
हमलावरों पर पांच-पांच हजार का इनाम:
पुलिस टीम पर हमले की जानकारी मिलने के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम सामर्थ मौके पर पहुंचे. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इधर इस घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए अबतक सिर्फ एक गिरफ्तारी होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और हमलावर पर पांच-पांच हजार के इनाम की घोषणा की है.
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…