Bihar

बिहार में भ्रष्टाचार की नई तस्वीर देखिए, पानी के बीच यात्री शेड का निर्माण; सरकारी लाखों रुपये की बर्बादी की आरोप

बीते 4 अगस्त को अररिया में पुल से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। ग्रामीण कार्य विभाग का कारनामा देखकर लोग दांतों तले ऊंगलियां दबाने को विवश हो गए थे। विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर नदी की जगह पुल का निर्माण बीच खेत में करा दिया था। अब कुछ इसी तरह का मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां सड़क के किनारे यात्री शेड का निर्माण कराने के बदले पानी के बीच यात्री शेड का निर्माण करा दिया गया है। इलाके के लोग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

दरअसल, करगहर के फकली में एक अजीब तरीके का यात्री शेड बनवाया गया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। करगहर दक्षिणी की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के द्वारा फकली मोर के पास एक यात्री सेट का निर्माण कराया गया लेकिन यात्री सेड सड़क किनारे नहीं होकर नहर से खेतों तक पानी जाने वाले बाहा के बीच बना दिया गया है।

सड़क से 5 फीट नीचे गड्ढे में यात्री सेट का निर्माण कराया गया है। जिसके सामने तथा पीछे से नहर से निकलने वाले पानी के जाने का रास्ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस यात्री सेट का उपयोग आखिर लोग कैसे करेंगे? यात्री सेड को सड़क किनारे होना चाहिए लेकिन तमाम तरह के मापदंडों को दरकिनार कर खेतों में पटवन के लिए बनाए गए नहर के पानी के बाहा के गड्ढे में इसका निर्माण कराया गया।

लगभग 5 लाख के राशि से निर्मित इस यात्री शेड तक पहुंचना भी मुश्किल है। सवाल उठता है कि आखिर क्या सोचकर इस तरह के भवन निर्माण में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। 2022 की यह योजना बताई जा रही है जिसे 2023 में बन कर तैयार हो जाना चाहिए था। फिलहाल भवन के रंग पुताई कर उसे कंप्लीट कर दिया गया है लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या यात्री सेड तक पहुंचने के लिए पुलिया का निर्माण होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

29 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

55 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

3 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

7 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

11 घंटे ago