Samastipur

समस्तीपुर में छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी काटने के दौरान घंसना में दबने से महिला समेत चार जख्मी, एक की हालत गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर स्थित जमुआरी नदी में शनिवार के सुबह धंसना में दबकर एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बताया गया है की छठ महापर्व के लिये सभी चुल्हा बनाने को लेकर मिट्टी लेने गये थे। घायलों की पहचान गांव के ही राम सोगारथ पंडित की पत्नी उषा देवी (44 वर्ष) एवं उनके पुत्र सुजीत कुमार (16 वर्ष) के अलावा संतोष पंडित के पुत्र सन्नी कुमार (16 वर्ष) एवं उनकी पुत्री सुजाता कुमारी (14 वर्ष) के रूप में की गई हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से घायल महिला उषा देवी को गंभीरावस्था में बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की शनिवार की सुबह छठ पर्व में बनने वाले चूल्हा को लेकर मिट्टी लाने गया था। इस दौरान एक ही जगह से बहुत लोगों द्वारा मिट्टी काटकर लाने से मोनी हो गया था। मोनी में घूसकर मिट्टी काट रहा था इसी दौरान हादसा हुआ है। सभी घायल का इलाज चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

5 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

10 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

11 घंटे ago