मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा अभियान चलाया। बता दें कि बुधवार को लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया और आरोपी को छुड़ा लिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, एसपी ने सभी हमलावरों की सूची तैयार की और उनके खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत एक ही रात में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने 12 आरोपियों, पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 6, और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ जिला स्तर पर सख्त कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…