Categories: BiharNEWS

मुसलमान जेडीयू को न पहले वोट देते थे, न अब देते हैं, लेकिन नीतीश कुमार… उपचुनाव के नतीजों पर बोले ललन सिंह

बिहार उपचुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक (मुसलमान) पहले भी जेडीयू को वोट नहीं देते थे, और न ही अब देते हैं। तो इस मुगालते में मत रहिए। नीतीश कुमार भी जानते हैं कि उन्हें कौन वोट देता है, और कौन नहीं देता है। नीतीश सिर्फ बिहार के विकास के बारे में सोचते हैं।

रविवार को मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में आयोजित जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार है तब से वो अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम कर रहे हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। इतना कुछ करने के बावजूद मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते। वोट ये लोग उनको देते हैं, जिन्होने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कोई काम नहीं किया है। लेकिन नीतीश कुमार का मानना है कि जाने दीजिए ये लोग किसे वोट देते हैं, हम सरकार में है, इसलिए हमारा फर्ज है। सभी के लिए काम करना।

अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को हम सावधान करना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा वर्ग को समूह में चिन्हित करने का काम किया। लेकिन कुछ लोग लगे हुए हैं कि अति पिछड़े वर्ग के लोगों को भ्रमित करके उनको अलग-अलग करने का काम कर रहे हैं। जातियों और समाज में बांट रहे हैं। उनसे हम आग्रह करेंगे कि लालू और राबड़ी के शासनकाल को याद रखिएगा। आरजेडी के झांसे में मत आइएगा। बिहार में हुए 4 विधानसभा सीटों के उपचुनावों में एनडीए की बड़ी जीत पर ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने तो अपनी 2 मौजूदा सीटें भी खो दी है। एनडीए की एकतरफा जीत हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago