Categories: BiharNEWS

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, जमीन सर्वे प्रक्रिया में सुधार के लिए आ सकता है कानून

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र में पांच बैठकें होंगी और इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं. सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. उम्मीद की जा रही है कि इस सत्र के दौरान सरकार राज्य में चल रही भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए दोनों सदनों में नया कानून पेश करेगी.

उपचुनाव में जीते सदस्यों को दिलाई जाएगी सदस्यता

सत्र के पहले दिन उपचुनाव में जीते तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता दिलाई जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव चारों नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता दिलाएंगे. विधायी इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है, जब किसी जनप्रतिनिधि को चुनाव जीतने के दूसरे दिन ही सदन की सदस्यता दी जाएगी. इसके बाद पहले दिन ही दोनों सदनों में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी प्रस्तुत की जाएगी.

सत्र के प्रमुख बिन्दु

मंगलवार और बुधवार को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सरकारी विधेयक पर चर्चा होगी. गुरुवार को द्वितीय अनुपूरक व्यय पर बहस होगी और इस पर किए गए सवालों का सरकार जवाब देगी. शुक्रवार को गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे.

उम्मीद की जा रही है कि इस विधानसभा सत्र के दौरान सरकार राज्य में चल रही भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया में सुधार के लिए दोनों सदनों में नया कानून पेश करेगी. सर्वेक्षण प्रक्रिया में सुधार की मांग शुरू से ही होती रही है, इसलिए संभवत: सरकार की ओर से कुछ ठोस कदम उठाए जा सकते हैं. इसके साथ ही अन्य विधेयक भी पेश किए जाने की संभावना है.

विधान परिषद की कार्यवाही भी होगी शुरू

विधान परिषद की कार्यवाही भी सोमवार से शुरू होगी. पहले दिन सदन में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago