Categories: BiharNEWS

भीड़ को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग लेंगे बिहार पुलिस के जवान, मास्टर ट्रेनर तैयार करेगा मुख्यालय

बिहार पुलिस के जवान भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग लेंगे. बिहार पुलिस ने राज्य में होनेवाले बड़े सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक और खेलकूद के आयोजनों के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन के लिए अपने जवानों को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया है.

यह प्रशिक्षण बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल (बी-सैप) के जवानों को दी जाएगी. बी-सैप की चयनित इकाईयों को इसके लिए सक्षम बनाया जाएगा. ताकि, उनकी तैनाती बड़े आयोजनों के दौरान की जा सके. इस दिशा में नये सिरे से प्रयास तेज करने की कार्रवाई एडीजी, बी-सैप के स्तर पर शुरू की गयी है.

पहले ट्रेनर तैयार किये जाएंगे

बिहार के पास अभी भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण देनेवाला कोई ट्रेनर ही नहीं है. ऐसे में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों की माने तो पहले राज्य में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे. उन्हें अधिक भीड़ वाले इलाकों और आयोजनों में आमलोगों के साथ व्यवहार करने, नियंत्रित करने और बिना किसी बाधा के आयोजन को सफल बनाने की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी. इनका पूर्व के प्रशिक्षणों के बाद क्षमतावर्धन किया जाएगा. ये मास्टर ट्रेनर बी-सैप की इकाईयों में जाकर जवानों को प्रशिक्षण देंगे. करीब पांच सौ से एक हजार जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा.

साधन संपन्न होंगे जवान, मिलेगा वॉकी-टॉकी

जानकारी के अनुसार भीड़ नियंत्रण को लेकर बी-सैप के जवानों को तकनीकी साधन वॉकी-टॉकी, विशेष सुरक्षात्मक उपकरण इत्यादि उपलब्ध कराए जाएंगे. भीड़ के बीच सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, जो सूचना तंत्र का काम करेंगे और उच्च अधिकारियों को वस्तुस्थिति की जानकारी देंगे. इसके लिए दूसरे राज्यों में भीड़ नियंत्रण के लिए बेहतर प्रैक्टिसेज का भी अध्ययन कर उन्हें कार्यान्वित किया जाएगा. राज्य में कई बड़े आयोजन साल भर में होते हैं. इनमें गया का पितृपक्ष मेला, सोनपुर मेला, दुर्गापूजा, मुहर्रम जुलूस का आयोजन, विभिन्न महोत्सव एवं अन्य सांस्कृतिक महोत्सवों के आयोजन शामिल हैं. इनके अलावा, राजनीतिक दलों की होनेवाली बड़ी रैलियां एवं सभाओं का आयोजन भी इनमेंशामिल है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago