समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जमीन के कागज का पन्ना फट गया है या दीमक चाट गया तो क्या होगा, मंत्री बोले- 15 तरह के कागज दिखा सकते हैं

बिहार सरकार में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम सर्वे के दौरान आ रही परेशानियों से वाकिफ हैं. आने वाले दिनों में रैयतों को परेशानी न हो इसके लिए हमारी सरकार ने एक मसौदा तैयार किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में अगर किसी के जमीन का कागज फट गया है या खराब हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. नये नियम के मुताबिक अब सर्वे के समय 15 तरह के कागज दिखाए जा सकते हैं.

IMG 20231027 WA0021

चुनौती वाला काम है लेकिन…

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि जिन 15 तरह के कागज दिखाए जा सकेंगे जल्द उसकी सूची उपलब्ध करा दी जाएगी. मंत्री ने आगे यह भी कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित कराता हूं कि जब तक कागजात नहीं होंगे, तब तक किसी को परेशान नहीं किया जाएगा. जमीन सर्वे कराना चुनौती वाला काम है, मगर ये हो गया तो ऐतिहासिक होगा. बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी जमीन सर्वे हो चुका है. आज थाना-कोर्ट का 30-35 प्रतिशत समय जमीन विवाद में जा रहा है.’

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

भ्रष्टाचार की शिकायत पर क्या बोले मंत्री

दिलीप जायसवाल ने बताया कि करीब 47 लाख लोगों ने जमीन की सेल्फ डिक्लेरेशन की है. जल्द इस बारे में लिस्ट जारी किया जायेगा. उन्होंने जमीन सर्वे में हो रहे भ्रष्टाचार पर कहा कि सुचना मिलते ही इसकी जांच कराई जाएगी और 72 घंटे के अंदर दोषी पर कार्रवाई होगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02