समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं, हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। वहीं औसतन 4-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। इस बीच सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। समय से बोयी गयी गेहूं की फसल जी गामा की अवस्था में आ गयी हो उसमें सिंचाई कर 30 किलोग्राम नेजनप्रति हेक्टेयर की दर से उपनिवेशन करें।

