Bihar

जलकुम्भी से मिलेगा रोजगार, सजेगा आपका घर-आंगन; बिहार के इस जिले में रिसर्च

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आम तौर पर तालाब-पोखर आदि में उग आने से लोगों के जी का जंजाल बनी जलकुंभी अब उनका घर-आंगन सजाएगी। न सिर्फ इससे घर-द्वार सजाने के लिए सजावट के सामान बनाये जाएंगे, बल्कि घरेलू उपयोग के सामान भी प्रचुर मात्रा में बनाया जाएगा। इसके अलावा इससे मोटे गत्ते, कागज और कॉपियां भी बनाई जाएंगी। एक तरफ जलकुंभी से सजावटी सामान का निर्माण किया जाएगा तो दूसरी ओर इससे तैयार उत्पाद लोगों के लिए रोजगार का द्वार भी खोलेगा। इसके लिए जल्द ही किलकारी बिहार बाल भवन के सहयोग से छात्र-छात्राएं जलकुंभी पर शोध करने साहू परबत्ता स्थित जगतपुर झील जाएंगे।

जलकुंभी पर शोध करने में असम से आए प्रशिक्षक इनकी मदद करेंगे। इन उत्पादों को तैयार करने में छात्रों से ज्यादा छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को इसके उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय के कंपनीबाग स्थित किलकारी बिहार बाल में योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जगतपुर झील को बनाया जाएगा शोध स्थल

दरअसल, जलकुंभी पत्ते और उसके तना रूपी निचले हिस्से से आर्ट और क्राफ्ट उत्पाद और उसके अंदरूनी रेशे से मोटे गत्ते तथा कागज बनाए जाने पर किलकारी की ओर से छात्र-छात्राओं को शोध कराया जाएगा। इस शोध प्रक्रिया के दौरान बच्चों को जगतपुर झील ले जाया जाएगा।

इस बाबत भागलपुर किलकारी बिहार बाल भवन के कमिश्नरी कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बताया कि बच्चों को जलकुंभी पर शोध कराया जाएगा। इससे अलग-अलग सजावटी सामान समेत घरेलू उपयोग की सामग्री भी तैयार करने का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए असम से प्रशिक्षकों को बुलाने की योजना है। इस साल दिसंबर में इस दिशा में काम किया जाएगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा साहू परबत्ता स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वहां नामांकित सभी छात्राओं को जलकुंभी से उत्पाद निर्माण करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

असम में जलकुंभी से उत्पाद तैयार करने की परंपरा

गौरतलब है कि इसमें छोटे-छोटे सुंदर नीले फूल भी होते हैं। यह जलकुंभी पानी का बड़े पैमाने पर अवशोषण कर उसे प्रदूषित करती है। इसलिए किसानों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। दरअसल, असम में बड़े पैमाने पर जलकुंभी के रेशों से सुंदर कलाकृतियां समेत अन्य घरेलू उत्पाद बनाने की परंपरा सी रही है। वहां जलकुंभी से सुंदर पर्स, डोलची, खाना रखने के डिब्बे, रोटियां रखने के डिब्बे आदि समेत कुर्सियां व अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। इसको लेकर कमिश्नरी कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बताया कि किलकारी बच्चों को कला-संस्कृति को समझने और उसे जीवंत रखने की कला सिखाती है। इससे बच्चों का शारीरिक ही नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास भी होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

19 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago