Bihar

शारदा सिन्हा का दुखभरा फेसबुक पोस्ट वायरल, पति के निधन के बाद लिखा था, मैं जल्दी आऊंगी

शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनका एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। यह पोस्ट इसी साल अक्टूबर का। इसे उन्होंने अपने पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन के बाद लिखा था। शारदा सिन्हा पति के गुजरने के बाद महज डेढ़ महीने ही जीवित रहीं। कुछ वक्त से वह अपनी सूनी मांग और पति के न होने का गम सोशल मीडिया पर साझा कर रही थीं। वहीं इस वायरल पोस्ट में उन्होंने पति को याद करके लिखा था, मैं जल्द आऊंगी। लोग उनके निधन को इससे जोड़कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पति के निधन के बाद टूट गई थीं शारदा

शारदा सिन्हा और उनके पति बृजकिशोर के बीच अटूट प्रेम था। इस बात का गवाह शारदा का फेसबुक भी है। दोनों ने साथ गृहस्थ जीवन के 54 साल बिताए। सितंबर 2024 में शारदा सिन्हा के पति का निधन हुआ। इसके बाद अक्तूबर में अपने जन्मदिन पर शारदा ने उनकी याद में एक पोस्ट लिखा था। इसमें शारदा ने लिखा था कि कैसे उनके जन्मदिन पर सुबह-सुबह उनके सिरहाने उनके पति गुलाब के फूल रख देते थे।

प्यार से जन्मदिन मनाते थे पति

शारदा ने पोस्ट में लिखा है कि कैसे वह फूल देने के बाद प्यारभरी शुभकामना, फिर चटपटा नाश्ता इन सबकी व्यवस्था करते थे। शारदा ने लिखा था, बिना सिन्हा साहब के ये दिन शूल सा गड़ता है मुझे। ये कौन सा तोहफा दे गए सिन्हा साहब ?!?

17 सितंबर को हुई थी आखिरी मुलाकात

इसके आगे उन्होंने लिखा था, उनसे अंतिम मुलाकात 17 सितंबर की शाम हुई, जब मैंने कहा था, 3 दिनों में मैं लौट कर आ जाऊंगी, आप अपना ध्यान रखिएगा । उन्होंने मुझे कहा, “… मैं बिल्कुल ठीक हूं , आप बस स्वस्थ रहिए.. और जल्दी लौट जाइयेगा “। हाथ जोड़ कर ढब ढबाती आंखें मुझे आखरी बार देख रही थीं ये कौन जानता था । आज का दिन बहुत भारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

4 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

5 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

18 घंटे ago