Bihar

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का पहिया पंक्चर, आधे घंटे से फ्लाइट में बैठे हैं राज्यपाल आरवी आर्लेकर

पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर इंडिगो के विमान में खराबी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान का पहिया पंक्चर हो गया। जिसके चलते आधे घंटे से ज्यादा का वक्त यात्रियों का इंतजार में बीत गया है। इंडिगो प्लेन नंबर 6E 587 में खराबी आ गई थी। इसी विमान में राज्यपाल राजेंद्र विश्ननाथ आर्लेकर भी बैठे हैं। उन्हें भी लंबा इंतजार करना पड़ा

इंडिगो की ये फ्लाइट पटना से चेन्नई जा रही थी। तभी अचानक रनवे पर विमान में खराबी आ गई। और पहिया पंक्चर हो गया। फिलहाल अब विमान को ठीक कर दिया गया है, कुछ देर में उड़ान भरेगा। क्रू मेंबर समेत कुल 175 यात्री विमान में सवार हैं।

आपको बता दें इससे पहले भी जब कुछ दिन पहले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को चंडीगढ़ जाना था। तब भी फ्लाइट में गड़बड़ी की वजह से उन्हें भी प्रतीक्षा करनी पड़ी थी। तकनीकी टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद विमान को ठीक किया, जिसके बाद विमान टेक ऑफ हुआ था।

इस दौरान राज्यपाल को ढाई घंटे से अधिक समय तक पटना एयरपोर्ट पर वेट करना पड़ा था। पिछले दस दिनों में इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago