Samastipur

विधानसभा चुनाव से पहले ‘बिहार यात्रा’ पर निकले उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे समस्तीपुर, NDA कार्यकर्ताओं से ले रहे जरूरी फीडबैक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि आगामी विधानसभा में एनडीए की मजबूती के लिए उनकी पार्टी सभी जिलों में जाकर एनडीए कार्यकर्ताओं से फीड बैक ले रही है। अपनी बिहार यात्रा के क्रम में उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे थे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओ की एक जनसभा आयोजित की गई है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभा के अलावे एनडीए में शामिल सभी दल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर भी बूथ स्तर तक की समस्यायों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। बिहार में हुए विधानसभा उपचुनाव की सभी चार सीटों पर जीत का दावा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी एनडीए बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। बिहार में बढ़े आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने घटनाएं तो जरूर बढ़ी है लेकिन पुलिस मामले का जल्द उद्भेदन भी कर रही है।

वहीं मणिपुर हिंसा मामले पर कुशवाहा ने चिंता जाहिर की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इसका हल निकाल लेंगी। जहरीली शराब से हो रही मौत के लिए लोगों को खुद जागरूक होने की सलाह देते हुए कुशवाहा ने कहा कि शराब जहरीली हो चाहे शुद्ध लेकिन इससे देर सबेर जानमाल का नुकसान होना तय है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago