Bihar

बिहार में पुलिसवाले जब्त शराब को पी रहे और बेच रहे, SP ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार

सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू करने के बाद जिन्हें इसकी रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी, वह अब इसके भक्षक बनते दिख रहे हैं। बिहार पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स के सात कर्मियों को देसी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वैशाली में दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी शराब पीने ओर बेचने के कार्य में संलिप्त थे। बताया जा रहा है कि वैशाली एसपी को गुप्त सूचना मिला था कि वैशाली जिले के महुआ में तैनात ALTF 03 के आवासन स्थल पर शराबबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया है। वैशाली एसपी हरकिशोर राय खुद इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। सोमवार अहले सुबह पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो दंग रह गई। पुलिस ने 32 लीटर देसी शराब और 500 एमएल विदेशी शराब की बोतल बरामद किया। इसके बाद फौरन पुलिस टीम ने एएलटीएफ के दरोगा निसार अहमद, पीटीसी मुकेश कुमार, सिपाही प्रिया रानी होमगार्ड जवान महेश राय, रामप्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार चालक मंतोष कुमार को एसपी ने गिरफ्तार कर महुआ थाने को सौंप दिया गया है।

आवास से शराब की खेप बरामद मिली

वैशाली एसपी ने बताया कि शराब के पीने और बेचने की सूचना मिली थी। सूचना बताया गया है कि महुआ थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर सभी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया है। गुप्त सूचना मिली थी कि एएलटीएफ के कुछ कर्मी शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। छापेमारी के बाद इनके आवास से शराब की खेप बरामद मिली। आरोप है कि इन शराब को इन पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने पीने और बेचने के लिए रखा गया था। मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए, क्यों किया गया था ALTF का गठन

बता दें कि बिहार पुलिस ने शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) का गठन किया था। वैज्ञानिक पद्धति से सूचना एकत्र कर शराब माफयाओं और तस्करों को गिरफ्तार करना इनकी जिम्मेदारी है। लेकिन, वैशाली में एएलटीएफ की टीम पर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago