Categories: BiharNEWS

बिहार: सिलेंडर ब्लास्ट में पिता-पुत्र की मौत; रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने गए थे दोनों, अचानक हुआ ऐसा

भागलपुर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गयी. घटना खरमनचक इलाके की है जहां सोमवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की जान चली गयी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. धमाके के बाद आग की लपट काफी दूर तक गयी और सिलेंडर ब्लास्ट होने पर काफी जोरदार धमाका सुनाई दिया. मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है जबकि पूरे इलाके के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.

गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सीसीटीवी में कैद

इस घटना से जुड़ा वीडियो फुटेज भी सामने आया है. जिसमें एक रेस्टोरेंट में पहले आग लगने की घटना दिखती है और वहां से धुंआ बाहर निकलता दिखता है. जिसे देखकर आसपास के कुछ युवक उस ओर दौड़कर जाते दिखते हैं. लेकिन जबतक वो वहां पहुंचते इससे पहले ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें दूर तक गयी. जिसे देखकर वो युवक वहीं ठहर गए. उस बिल्डिंग में आग की लपटें वीडियो फुटेज में साफ दिख रही हैं.

पिता-पुत्र की मौत

सुबह-सुबह हुई बीच शहर में हुई इस घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है. जिस वक्त यह घटना घटी है उस समय काफी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे. लोगों ने बताया कि पहले शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने जैसी घटना लगी और अचानक तेज धमाका हुआ. पता चला कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. वहीं मृतकों की पहचान खरमनचक के रहने वाले किशन कुमार झुनझुनवाला और उनेके बेटे प्रसून झुनझुनवाला उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है.

एक की मौके पर ही मौत, अस्पताल में दूसरे ने भी तोड़ा दम

सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी थी. वहीं दूसरे को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि यह घटना खरमनचक रोड में स्थित नागरमल मॉल के सामने घटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago