Categories: BiharNEWS

‘ट्रांसफर हो गया है, मंहगा फर्नीचर है’, सारण SP के नाम से ठगी करने वाले को पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

बिहार में सारण एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक लोगों से पैसे की मांग करता था. युवक की गिरफ्तारी हरियाणा के मेवात से की गई है. जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2024 को सारण एसपी कुमार आशीष के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवक द्वारा फर्नीचर बेचे जाने के नाम पर लोगों से पैसे की मांग की गई थी.

हरियाणा का रहनेवाला है साइबर ठग

जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार की है. युवक की पहचान हरियाणा के मेवात जिला के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत महू गांव निवासी जाकिर पिता हसन खान के रूप में की गई है. यह जानकारी साइबर डीएसपी अमन ने प्रेसवार्ता कर दी है.

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर करता था खेल

साइबर अपराधी एसपी के फर्जी अकाउंट से उनके म्युचुअल फ्रेंड्स को रिक्वेस्ट भेजता था. रिक्वेस्ट भेजने के बाद साजिश के तहत लोगों से पैसे की मांग करता था. इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एसपी कुमार आशीष को दी. जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए साइबर सेल को निर्देशित किया.

गिरफ़्तारी के लिए चार दिन चला सर्च अभियान

साइबर सेल ने स्पेशल टीम बनाकर गंभीरता से जांच की. जिसके बाद युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पकड़ने के लिए सारण पुलिस के पांच लोगों की टीम मेवात में चार दिन तक सर्च अभियान चलाया. पकड़ा गया आरोपी अनपढ़ बताया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago