Bihar

बिहार: कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का बड़ा बयान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक अगर किसी निजी कोचिंग में पढ़ाते हुए पकड़े जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करके नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बच्चा सरकारी स्कूल में नामांकित है, तो वह स्कूल के समय में कोचिंग में पढ़ाई नहीं कर सकता है. स्कूल की अवधि के बाद कोचिंग जाने पर कोई रोक नहीं है.

डॉ सिद्धार्थ ने बताया आगे का प्लान

डॉ सिद्धार्थ ने कहा कि स्मार्ट क्लास किस-किस स्कूल में है. इसको लेकर सर्वे हो रहा है. जहां- जहां भवन बन गये हैं, स्मार्ट क्लास के कमरे बन गये हैं, वहां जल्द स्मार्ट क्लास शुरू हो जायेगा. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद स्मार्ट क्लास शुरू कर बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जायेगा. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि फ़िलहाल सभी स्कूलों का भवन तैयार हो रहा है. इससे स्मार्ट क्लास शुरू करने में सहूलियत होगी.

इसके अलावा स्कूलों में हर शनिवार को एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड का कार्यक्रम शुरू हो सके, इसके लिए विभाग के स्तर पर सर्वे शुरू होगा. सभी स्कूलों में बहुत जल्द इसकी शुरुआत की जायेगी. डॉ सिद्धार्थ ने कहा कि शारीरिक शिक्षा विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए खेल विश्वविद्यालय से सुझाव लिये जायेंगे. इसके बाद विभाग फैसला लेगा.

स्कूल की बाउंड्री में सिर्फ शैक्षणिक कार्य किये जायेंगे

अपर मुख्य सचिव ने स्कूल की बाउंड्री में सिर्फ शैक्षणिक कार्य ही किये जायेंगे. कोई डांस, ड्रामा और रील की अनुमति नहीं होगी. स्कूल के बाहर कोई कुछ भी करे, इसपर रोक नहीं है. उन्होंने कहा कि हेड मास्टर स्कूल प्रशासन के प्रमुख होते हैं. स्कूल में समय से कक्षा शुरू होने, पढ़ाई होने की जिम्मेवारी उनकी है. डॉ सिद्धार्थ ने कहा कि किसी हेड मास्टर ने आज तक किसी शिक्षक के बारे में लापरवाही बरतने की शिकायत नहीं की है. लेकिन यदि कोई हेड मास्टर ऐसी निष्पक्ष शिकायत करेंगे, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

29 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

6 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago