Bihar

कल पटना के गांधी मैदान में ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में होगा धमाल, अल्लू अर्जुन की होगी ग्रैंड एंट्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पुष्पा भाऊ यानी अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा-2 द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च बिहार की राजधानी पटना में होने जा रहा है. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी अपनी फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज करने के लिए बिहार की राजधानी पहुंच रहे हैं. अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी. इन दोनों के अलावा फिल्म के अन्य स्टार कास्ट भी पटना के गांधी मैदान में मौजूद रहेंगे. ऐसे में पटना वासियों का ये रविवार सुपर संडे होने जा रहा है.

पुष्पा 2 का ट्रेलर 17 नवंबर रविवार को पटना के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित करके रिलीज किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन के हजारों लाखों फैंस मौजूद रहने वाले है और दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है. ऐसे में बड़ी मात्रा में भीड़ के पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पहली बार किसी फिल्म को लेकर इतना बड़ा कार्यक्रम ट्रेलर लॉन्च के लिए होने वाला है. इसके लिए गांधी मैदान में भव्य सेटअप तैयार किया गया है. कार्यक्रम रविवार शाम 5:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 9:00 तक चलने वाला है.

बता दें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 3:00 के बाद से ही गांधी मैदान में दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी. दर्शकों की एंट्री के लिए गेट नंबर 10 से होने वाली है. दर्शकों की एंट्री पास के आधार पर एंट्री होने वाली है और इसके लिए गेट पर फ्री में पास दिया जाएगा. बता दें कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही गांधी मैदान में इस लेवल पर ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago